छत्तीसगढ़
अरपा भैंसाझार बैराज के गेट 5 जुलाई से खुलेंगे, जल संसाधन विभाग ने जारी की चेतावनी ।

अरपा भैंसाझार बैराज के गेट 5 जुलाई से खुलेंगे, जल संसाधन विभाग ने जारी की चेतावनी ।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट कोटा/बिलासपुर। अरपा भैंसाझार बैराज में 50 प्रतिशत से अधिक जल भराव हो गया है और जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने 05 जुलाई 2026 से बैराज के गेट खोलने की सूचना जारी की है।
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग कोटा ने आदेश निर्देश जारी कर आम जनता से अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से नदी में न जाएं। अधिक जल प्रवाह की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा हेतु एहतियातन ऊंचे स्थान पर चले जाएं।
कलेक्टर बिलासपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य अभियंता हसदेव कछार और संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ भेजी गई है।


