कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को सौंपा पेंशन प्राधिकार पत्र

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवक को सौंपा पेंशन प्राधिकार पत्र
विकास विस्तार अधिकारी उइके को दीर्घायु की दी शुभकामनाएं
अक्टूबर 2026// कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत नारायणपुर में पदस्थ सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री हिम्मत सिंह उइके 30 सितंबर को सेवानिवृत हो गया। कलेक्टर नम्रता जैन के द्वारा उन्हें पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ) प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की।
कलेक्टर नम्रता जैन ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया और महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने श्री उइके को पेंशन राशि का विवेकपूर्ण उपयोग करने की सलाह देते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्ति पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। समारोह आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहायक कोषालय अधिकारी सहित जनपद पंचायत के विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।




