Uncategorized

Aaj Ka Rashifal : लाल वस्तु का दान से खुलेगा किस्मत का बंद दरवाजा, इन राशि वालों का जीवन गुजरेगा आनंदमय, धन की होगी बारिश

नई दिल्लीः ग्रहों की चाल से आने वाले समय की घटनाओं को जानने की विधि को राशिफल कहा जाता है। हर कोई अपने भविष्य को जानने के लिए उत्सुक रहता है और यही वजह है कि हर कोई व्यक्ति किसी न किसी माध्यम से अपना राशि देखता है। 13 अगस्त 2024 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस तिथि पर ब्रह्मा नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11: 59 -12:52 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 15:41 − 17:20 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। तो चलिए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

Read More : एक साल बाद चमकेगी इन राशियों की किस्मत, सूर्य का ‘महागोचर’ कराएगा मालामाल, हर काम में मिलेगी कामयाबी

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंदमय जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य बहुत बढ़िया। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार बहुत अच्छा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग। एक सुखद समय। आनंददायक समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। परेशानी जरूर होगी लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक उठा-पटक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Husband-Wife Sextortion Case: पति के सामने ही गैर-मर्दों से सेक्स चैट करती थी वाइफ.. वीडियो कॉल पर कराती थी हुस्न का दीदार.. देते थे इस कांड को अंजाम

सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। गृहकलह के संकेत हैं। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- निवेश करने से बचें, धन हानि के संकेत हैं। जुबान में नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Read More : MP News : एमपी में मंत्रियों को सौंपे जिले के प्रभार, सीएम डॉ. मोहन यादव को दो जिलों की कमान, यहां देखें पूरी सूची 

धनु राशि- मन अप्रसन्न रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- व्यापारिक स्थिति संतुलित होगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे।कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। लाल वस्तु पास रखें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

 

 

IBC24 News : Chhattisgarh News, Madhya Pradesh News, Chhattisgarh News Live , Madhya Pradesh News Live, Chhattisgarh News In Hindi, Madhya Pradesh In Hindi

Related Articles

Back to top button