छत्तीसगढ़

शांति फाउंडेशन ने नये साल में ग्रामीण जरूरत मंदो को बांटे कपडे व अन्य सामग्री

कोंडागांव। शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था ने ग्राम कोटोलबेडा मे ग्रामीणो की समस्या को सुना और पाय की ग्रामीण इलाकों में सरकार के वादे कहा तक सच हो रहे हैं। ग्राम कोटोलबेडा जिला मुख्यालय कोंडागांव से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है, पर आज भी वहां के लोग मुलभुत सुविधाओं से काफ़ी दुर है आज भी गाव के लोग बोर ना होने की वजह से झरिया का पानी पिने मे मजबूर है, पुलिया नही होने से आवागमन की भी समस्या है। गांव की समस्याओं को देखते हुए शांति फाउंडेशन ने जल्द जिला प्रशासन से मिलकर समस्या का हल निकालने की बात कही है।

नये साल के शुभ अवसर पर शांति फाउंडेशन के द्वारा गाव के वृद्धजनो के लिये गरम कपडे, जैकेट, कम्बल आदि वितरण किया गया। छोटे स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें भी कपडे और स्कूल बैग बाटे गये।महिलाओं को साडी और युवाओं को शर्ट, जैकेट बांट कर साल मनाया गया। जिससे ग्रामीणों बहुत खुश नजर आये।

इस नेक कार्य के लिये दहिया फैशन निरज दहिया के द्वारा जैकेट का सहयोग किया गया साथ ही अन्य लोगों के द्वारा गुप्त सहयोग जैकेट कपड़ा आदि प्रदान आदि गया। इस मोके पर शान्ति फाउंडेशन से यतिन्र्द छोटू सलाम, अतुल सिंह ठाकुर, पंकज बाकची, गौरव ठाकुर, राहुल लिल्हारे, पवन सिंह ठाकुर, राजेश नाग, हर्स लाहोटी, सत्यम ध्रुव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button