छत्तीसगढ़

कोंडागांव: कांग्रेस की सरकार में बस्तर विकास से वंचित- विष्णुदेव साय

प्रदेश अध्यक्ष साय के प्रथम बस्तर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

कोण्डागांव 19 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बस्तर प्रवास के दौरान कोण्डागांव पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत की कड़ी में बाइक रैली के साथ नगर भृमण करते हुए विष्णुदेव साय भाजपा कार्यालय पहुँचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है, तब से बस्तर विकास से वंचित हो गया है। बस्तर में विकास को लेकर भाजपा ने जो कार्य किया है। उससे कांग्रेस कोसों दूर हैं। धान खरीदी, बेरोजगारी भत्ता, पेंशन योजना विकास के मूलभूत सुविधा देने में असफल कांग्रेस केवल काल्पनिक बातें कर उत्सव मनाने में व्यस्त है। सम्बोधन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने 22 जनवरी को आयोजित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने अपील की है।

कार्यक्रम में आगे पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि जनता को अब लगने लगा है कि क्षेत्र में विकास को लेकर कुछ भी नहीं हो रहा है। विकास के नाम पर केवल कागजों में ही काम किये जा रहे हैं। हर तरफ भय और भ्रष्टाचार का आलम है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाली योजनाएं पूरी तरह से बंद है और यह सरकार केवल तथाकथित तौर पर विकास का दावा कर रही है। इसे जनता भली-भांति समझती है।

उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, जिला प्रभारी प्रफुल्ल  मनोज जैन, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, चंदन साहू, जितेन्द्र सुराना, संतोष कटारिया, ओमप्रकाश टावरी, रजिया खान, हेमकुंवर पटेल, जसकेतु उसेण्डी, बाल कुंवर प्रधान, जैनेन्द्र सिंह ठाकुर, संजू पोयम,अनिता नेताम, अंजोरी नेताम, प्रतोष त्रिपाठी, तरुण साना, दयाराम पटेल, प्रेमसिंह, संतोष पात्रे, खेमचंद्र, लखमू मौर्य, गामा, तोएश, गीतेश, शनील, रोशन, विक्की, सतीश, रेशम दीवान, इना श्रीवास्तव, लक्ष्मी ध्रुव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button