बटुकों एवम परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा का स्वागत क्षत्रिय वंश परंपरा निर्वहन के साथ , डी के मेडिकल परिसर में हुआ

जांजगीर चांपा /अक्षय तृतिया एवम भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय जांजगीर में आयोजित सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभा यात्रा का स्वागत सम्मान क्षत्रिय वंश परंपरा अनुसार ठाकुर देवेश कुमार सिंह के निवास स्थान डी के मेडिकल परिसर जांजगीर में किया गया इस अवसर पर शोभा यात्रा में उपनयन संस्कार उपरांत चल रहे 31 बटुकों पर अक्षत पुष्प वर्षा करते हुए उन्हें वस्त्र, मिष्ठान ,शीतल पेय सहित नेग भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित कर आशीर्वाद लिया गया तदुप्रांत शोभा यात्रा में चल रहे समस्त जनों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत के प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ,दुष्यंत कुमार सिंह ,युवराज सिंह , देवेश कुमार सिंह ,अर्जुन सिंह क्षत्रिय ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ,सुरेश सिंह क्षत्रिय ,पवन सिंह चंदेल ,हेमंत सिंह ,आशीष सिंह ,पुष्पराज सिंह ,विश्वराज सिंह , बसंत सिंह ,विकास सिंह ,सुमित सिंह ,जयप्रकाश सिंह ,मंडी अध्यक्ष रूपनारायण साहू , चिंतामणी राठौर ,दीपक कहरा ,छोटू यादव ,बबलू तिवारी , सहित क्षत्रिय सदस्य एवम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।