छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 स्थानों पर ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

सेवा संकल्प अभियान के तहत 10 स्थानों पर ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेशकवर्धा, 24 सितंबर 2026। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत युवाओं और आम नागरिकों को सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्रनिर्माण की भावना से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के 10 स्थानों पर ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रनिर्माण में जनभागीदारी के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय गजानन माधव मुक्तिबोध महाविद्यालय सहसपुर लोहारा तथा महंत श्री रामजानकी शरण दास वैष्णव महाविद्यालय पिपरिया में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसी प्रकार शासकीय नवीन महाविद्यालय कुई-कुकदुर के तत्वावधान में बाजार चैक कुकदुर तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय कुण्डा द्वारा बाजार चैक कुण्डा में भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसके अलावा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा के ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया के प्रमुख चैक, अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय पाण्डातराई के नगर पंचायत आंगनबाड़ी क्षेत्र, राजमाता विजया राजे सिंधिया कन्या महाविद्यालय कवर्धा के प्रांगण, स्वामी विवेकानंद कॉलेज बोड़ला के जनपद पंचायत परिसर तथा शासकीय नवीन महाविद्यालय झलमला के बाजार चैक में भी ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। विद्यार्थियों ने सहज संवाद एवं अभिनय के माध्यम से आमजन को सेवा भावना से जुड़ने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन का संदेश दिया। सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित इन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महाविद्यालयीन युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button