सुतिया पाठ नहर एवं जगमड़वा जलाशय योजना से जुड़े 29 किसानों को प्रदान किया गया मुआवजा राशि का चेक

सुतिया पाठ नहर एवं जगमड़वा जलाशय योजना से जुड़े 29 किसानों को प्रदान किया गया मुआवजा राशि का चेक
सेवा संकल्प अभियान के तहत किसानों को मिला लाभकवर्धा, 24 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की विकास योजनाओं से प्रभावित किसानों को उनकी भूमि के संबंध में नियमानुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण तथा जगमड़वा जलाशय योजना के अंतर्गत संबंधित 29 किसानों को रजिस्ट्री उपरांत मुआवजा राशि के चेक प्रदान किया गया।
सुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण योजना के 23 किसानों को मिला लाभसुतिया पाठ नहर विस्तारीकरण योजना अंतर्गत ग्राम खैरबना एवं सिल्हाटी के कुल 23 किसानों को भूमि की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए गए। किसानों को नियमानुसार उनकी भूमि के एवज में राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिली है।
जगमड़वा जलाशय योजना के 6 किसानों को प्रदान किए गए चेकइसी प्रकार जगमड़वा जलाशय योजना के मुख्य नहर निर्माण कार्य अंतर्गत ग्राम सहसपुर लोहारा के 6 किसानों को भी रजिस्ट्री उपरांत मुआवजा राशि के चेक प्रदान किए गए। संबंधित किसानों को भूमि अधिग्रहण से जुड़ी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नियमानुसार भुगतान किया गया।
विकास कार्यों के साथ किसानों के हितों का संरक्षणसेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ हितग्राहियों और किसानों को नियमानुसार मिलने वाले लाभ एवं अधिकार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। नहर एवं जलाशय जैसी सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के साथ किसानों को उनकी भूमि के संबंध में नियमानुसार मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जा रही है। इससे विकास कार्यों के साथ प्रभावित किसानों के हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में प्रशासन द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।


