छत्तीसगढ़
26 सितम्बर 2026 को होगा सेन श्रीवास नाई समाज का संभाग स्तरीय सम्मेलन

26 सितम्बर 2026 को होगा सेन श्रीवास नाई समाज का संभाग स्तरीय सम्मेलन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। सेन, श्रीवास एवं नाई समाज के सामाजिक उत्थान एवं एकजुटता हेतु सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह का आयोजन 26 सितम्बर 2026, शनिवार, सायं 4:00 बजे, पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर में किया जाएगा।
इस संभाग स्तरीय सम्मेलन में मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, शक्ति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के सेन, श्रीवास एवं नाई समाज के बंधु एकत्रित होंगे।
सम्मेलन में समाज के उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं को केश शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा तथा समाज की एकता एवं प्रगति पर विचार-विमर्श होगा।
सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।



