छत्तीसगढ़

जनपद पंचायत पंडरिया मे नारी शक्तियों ने फहराया तिरँगा

*जनपद पंचायत पंडरिया मे नारी शक्तियों ने फहराया तिरँगा*

कुण्डा-
प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी जनपद पंचायत पंडरिया मे हर्ष और उमंग के साथ स्वतंत्रता पर्व के पावन अवसर में 15 अगस्त 2020 को कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुये।15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के सुप्रभात के मधुर बेला पर जनपद पंचायत पंडरिया मे ध्वजारोहण। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर हुए शामिल। श्रीमती समुंद सेवाराम कुर्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बीना दीक्षित, तुलश कश्यप उपाध्यक्ष ने सर्वप्रथम मां भारती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र मे पुष्प माला गुलाल लगाकर पुजा अर्जुन किया। व हमारे देश पर मर मिटने वाले वीर जवानों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर नमन किया।राष्ट्र ध्वज तिरंगा का सम्मान करते हुए जनपद पंचायत पंडरिया में ध्वजारोहण किया।तिरंगा झंडा फहराते ही सभी ने तालिया बजाकर ऊचे स्वर मे राष्ट्र गान गाते हुए सलामी देकर तिरंगे झण्डे का सम्मान किया।ध्वजारोहण के शुभ अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिना दीक्षित क्षेत्रीय विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, श्रीमती समुंद सेवाराम कुर्रे अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया, जनपद उपाध्यक्ष तुलश कश्यप व जनपद पंचायत पंडरिया के अधिकारी कर्मचारी गण, और हमारे सभी जनप्रतिनिधि गण, तथा किसान नेता यंशवत चंद्राकर, समाज सेविका कुवरिया बाई चंद्राकर उपस्थित रहे। पंडरिया जनपद उपाध्यक्ष तुलश कश्यप के जन्म दिन के उपलक्ष में केक काटकर जनपद पंचायत पंडरिया परिवार के सभी अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों ने तुलस कश्यप को जन्मदिन की बधाई दी।

Related Articles

Back to top button