छत्तीसगढ़

पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज़ विशेष रूप से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ (दो साल पहले एक वानरराज की मौत के बाद बनी थी मिसाल, आज उसी स्मृति में बना भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर)

पंचमुखी हनुमान मंदिर में आज़ विशेष रूप से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ (दो साल पहले एक वानरराज की मौत के बाद बनी थी मिसाल, आज उसी स्मृति में बना भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर)

भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
बिर्रा- ठीक 2 साल पहले 28 सितंबर 2024 को शनिवार सुबह-सुबह बिर्रा के बाजार चौक स्थित मोहन स्टूडियो के सामने एक हृदयविदारक घटना हुई थी। एक बड़े वाहन की चपेट में आने से एक नर वानर (बंदर) की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद बाजार चौक के श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मृत वानर को लाल वस्त्र का कफन ओढ़ाया एवं बाजार चौक के श्रद्धालुओं व व्यवसायियों द्वारा विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया था।उसी पुण्य स्मृति को चिरस्थायी बनाने के संकल्प के साथ स्थानीय लोगों ने सहयोग से मंदिर निर्माण का बीड़ा उठाया था। आज 2 साल की कठिन मेहनत के बाद उसी स्थान की स्मृति में भव्य पंचमुखी हनुमान मंदिर बनकर तैयार हो गया है।इस संबंध में आचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी बिर्रा ने कहा कि मानवता के लिए सबका साथ मिले तो कोई भी काम छोटा नहीं होता। यह मंदिर केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि बिर्रा की एकता और श्रद्धा का प्रतीक है। दो साल की मेहनत का फल अब जाकर मिल रहा है। आज मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और सभी बजरंगबली के जयकारे लगा रहे हैं। हर शनिवार और मंगलवार को मारूति नंदन युवा संगठन के सदस्य एवं श्रद्धालु शामिल होकर मंदिर में प्रसाद वितरण और रामायण का आयोजन करते हुए भक्ति भावना को जागृत कर रहे हैं। गौरतलब है कि मंदिर निर्माण कार्य में श्रीमती मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति ने 31000 रूपये सहयोग करते हुए भूमिपूजन में सहभागिता निभाई। वहीं 25 अगस्त को मंदिर का भब्य शुभारंभ पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा किया गया। जिसमें श्री महालक्ष्मी पूजन उत्सव समिति शांति चौक द्वारा पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा कलश आदि, जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू बाबा ने मंदिर परिसर में शेड निर्माण, महाकाल ट्रेडर्स, रामेश्वर साहू, छोटेलाल केंवट पंच, तरूण कहार ने रंग-रोगन टाइल्स, दिनेश चंद्रा ट्रेडर्स द्वारा सिमेंट गिट्टी रेत की व्यवस्था, कृष्णा साहू ने मंदिर में पंखे, जीवनलाल साहू पत्रकार ने बड़े घंटे, सोमू बाबा सुबू बाबा, प्रकाश देवांगन गुडवा गैंग बलराम कश्यप लक्ष्मी आदित्य द्वारा अन्य विशेष सहयोग, मिस्त्री दीपक देवांगन, धनसाय साहू, तरूण कहार ने भी सहयोग प्रदान किया। ग्राम पंचायत बिर्रा द्वारा अन्य विशेष सहयोग दिया है।आज मंदिर परिसर में गणेश स्थापना कर दस दिवसीय गणेशोत्सव में रामायण किर्तन भजन और जगराता का आयोजन किया गया।इस नेक काम में एकादशिया साहू सरपंच प्रतिनिधि, गणेश विश्वकर्मा, खोलबहरा महंत,लोकेन्द्र कश्यप, मोहन साहू स्टूडियो, डॉ कुश पटेल, हरनारायण केंवट, मदनलाल साहू, मंतोष, मुस्कान वस्त्रालय, तरूण कहार, सुनील थवाईत, बजरंग साहू, रमेश कुमार साहू, आर के ट्रेडर्स, अनिल कुमार साहू, माधव कश्यप, संतोष देवांगन, राजा साहू, पुष्पेंद्र श्रीवास, ऋषि कुमार, हेमंत कुमार साहू,अभिषेक केशरवानी, सनत कुमार कश्यप, छोटेलाल केंवट, राहूल कश्यप, राजू कश्यप, परदेशी, ज्ञानचंद सहित मारूति नंदन युवा संगठन बाजार चौक बिर्रा के सहयोगियों का विशेष योगदान रहा है।
इस अवसर पर आज मंगलवार को शाम मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ,आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button