करगीरोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में पोषण माह एवं आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि वेंकटलाल अग्रवाल पार्षद

करगीरोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में पोषण माह एवं आंगनबाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम का भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि वेंकटलाल अग्रवाल पार्षद
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। करगीरोड कोटा विधानसभा में महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 9/1 में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 आंगनबाड़ी मिलन सेवा साथ में वार्ड क्रमांक 9 में संचालित वार्ड क्रमांक 8 केंद्र क्रमांक 8/1 पोषण माह आंगनबाड़ी मिलन एवं गोद भराई का कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प संचालित किया जा रहा है इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 8 में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू एवं वार्ड क्रमांक 9 में मुख्य अतिथि वेंकटलाल अग्रवाल पार्षद उपस्थित रहे भारत माता के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम में उपस्थित वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद देवेंद्र कौशिक गायत्री साहू जिला अध्यक्ष भारतीय जनतापार्टी, सुपरवाइजर सीमा दीघस्कर, मीरा गुप्ता, अल्पना गुप्ता, रेखा श्रीवास, आरती गुप्ता, रीता शर्मा, संगीता तिवारी, देवी गायत्री, जाहिदा खान, सुशीला साहू, अनीता, आरती गुप्ता, सीमा साहू, ज्योति यादव, रामेश्वरी रजक साथ ही बच्चे अभिभावक कार्यकर्तागण उपस्थित थे सभी अतिथियों द्वारा गोद भराई कर कार्यक्रम की सराहना की बहुत ही सुंदर कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया।


