छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित’

अबूझमाड़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित’

नारायणपुर, 29 सितम्बर 2026// प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत /2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखण्ड ओरछा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कलेक्टर नम्रता जैन के दिशा-निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेंद्र नाथ पांडेय एवं जिला मिशन समन्वयक श्री डी.बी. रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को अबूझमाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दो स्थानोंकृकस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, ओरछा और प्राथमिक शाला कुरूशनार में आयोजित किया गया। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिला।

प्रतियोगिता में प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नक्सलवाद, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, सेना का शौर्य, महिला सशक्तिकरण, नया कश्मीर और विकसित भारत /2047 सहित विभिन्न विषयों पर चित्रों एवं भाषणों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित समाज, बेहतर शिक्षा, स्वच्छता, तकनीकी विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना दिखाई दी।

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ओरछा में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गुड्डू राम उसेंडी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्राथमिक शाला कुरूशनार में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति सलाम सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग की टीम ने विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बनाया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। बच्चों ने अपने चित्रों और शब्दों के माध्यम से शिक्षा, शांति, स्वच्छता, तकनीकी प्रगति और विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button