छत्तीसगढ़

करगीरोड कोटा के वार्ड 8 और 9 में पोषण माह, आंगनबाड़ी मिलन एवं गोद भराई का भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि पार्षद श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू जी उपस्थित रहे।

करगीरोड कोटा के वार्ड 8 और 9 में पोषण माह, आंगनबाड़ी मिलन एवं गोद भराई का भव्य आयोजन : मुख्य अतिथि पार्षद श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू जी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
करगीरोड कोटा विधानसभा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प के रूप में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत पोषण माह, आंगनबाड़ी मिलन सेवा एवं गोद भराई का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वार्ड क्रमांक 9 में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 9/1 में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी उपस्थित रहे। वहीं वार्ड क्रमांक 8 में केंद्र क्रमांक 8/1 में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू जी उपस्थित रहीं।

दोनों ही वार्डों में भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद देवेंद्र कौशिक, गायत्री साहू जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, सुपरवाइजर सीमा दिगस्कर, मीरा गुप्ता, अल्पना गुप्ता, रेखा श्रीवास, आरती गुप्ता, रीता शर्मा, संगीता तिवारी, देवी गायत्री, जाहिदा खान, सुशीला साहू, अनीता, सीमा साहू, ज्योति यादव, रामेश्वरी रजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण, अभिभावक और बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों द्वारा बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सभी अतिथियों ने विभाग के इस आयोजन की सराहना की।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button