छत्तीसगढ़

24 मार्च तक कोषालय मे जमा करना होगा चेकबुक

24 मार्च तक कोषालय मे जमा करना होगा चेकबुक

कवर्धा, 22 मार्च 2021। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि समस्त चेक आहरण अधिकारियों को अपनी चेक बुक कोषालय अधिकारी के पास 24 मार्च शाम 5 बजे तक जमा कराना होगा। उक्त तिथि व समय के पश्चात चेक जमा नहीं किया जाएगी और इसकी जानकारी वित्त विभाग को दी जाएगी।
उन्होंने बतासा कि निर्देश के कंडिका 2 के अनुसार 25 मार्च से वित्तिय वर्ष की समाप्ति तक कतिपय व्ययों को जो जनहित या प्रशासन के हित में अनिवार्य है, कलेक्टर से भुगतान संबंधी आदेश प्राप्त होने के उपरांत संबंधित विभागीय अधिकारी अधिकारी व कोषालय अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से चेक जारी किया जा सकेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button