Uncategorized

बजरंगियों ने किया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की चुप्पी पर आक्रोश प्रदर्शन

केशकाल। कोण्डागाव एवं केशकाल सहित पुरी छग के कोने कोने मे नारीयो के साथ उत्पीडन दुष्कर्म अनाचार की बढती घटनाओ के बावजूद छग सरकार व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की चुप्पी के विरूद्ध केशकाल जिला कोण्डागांव के विहिप बजरंग दल का आक्रोश फुट पडा और छग सरकार के मुखिया भुपेश बघेल का सांकेतिक पुतला फुका गया। केशकाल बस स्टैंड में बजरंग दल के नीरज अग्निहोत्री व संतोष नाग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल मुर्दाबाद, छग सरकार मुर्दाबाद, नारी के सम्मान मे बजरंगदल मैदान मे, जैसी नारेबाजी करते हुये। अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच छग सरकार व मुख्य मंत्री के पुतले को जलने से बचाने के लिए मौके पर पहुचे पुलिस टीम के साथ विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओ की झुमा झटकी हुई। नीरज अग्निहोत्री ने विरोध प्रदर्शन पर बताया कि हाथरस की हृदय विदारक घटना के बाद पुरे देश मे निर्भया कांड जैसा माहौल निर्मित हों गया है, पुरे देश मे नारी के विरूद्ध उत्पीडन अनाचार के विरूद्ध बहुत ही आक्रोश का माहौल बन गया है। ऐसे में छग कोण्डागाव व केशकाल क्षेत्र मे नाबालिग युवतीयो के साथ हुई हृदयविदारक घटना ने पुरे क्षेत्र वासीयो मे छग सरकार के प्रति आक्रोश भर दिया है और इस आक्रोश की सबसे बडी वजह है लगातार अनाचार की घटनाओ के बावजूद छग सरकार व मुख्यमंत्री महोदय कोई भी कडी प्रतिक्रिया व्यक्त नही करना है, छग सरकार की संवेदनहिनता सबसे अधिक खलने वाली है जीससे पुरे प्रदेश मे नारीयो के अंदर दहशत का वातावरण बना है। जहां एक ओर उप्र की घटनाओ के लेकर पुरे छग मे विरोध प्रदर्शन किया जाता है वही जहां स्वयं की सरकार मे घटीत होने वाली घटनाओ पर चुप्पी साधे रहते यह स्वाभाविक तौर पर हर संवेदनशील व्यक्ति व संगठन को आक्रोशित करने वाला व्यवहार है विहिप बजरंग दल केशकाल जिला कोण्डागाव इसी कडी निन्दा करता है और सरकार से मांग करता है कि ऐसे अनाचारो मे लिप्त आरोपियों को कड़ी से कडी सजा दी जाये, साथ ही ऐसे अनाचारो को बढावा देने वाले पुलिस थाना प्रभारी रमेश शोरी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रवि मिश्रा, अविनाश सोनी, आकाश सोनी, सान्तु, देवनाथ, संजय यादव, रवि नाग, मुकेश लावत्रे, आर्या गंधर्व, कुलेश गंधर्व, युगल गावड़े, भवन नाग, चंदू गंधर्व, संदीप गावड़े सहित अन्य बजरंगी शामिल रहे।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button