छत्तीसगढ़

जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

भोरमदेव मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश

जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

कवर्धा, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐतिहासिक, धार्मिक, पुरातात्विक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के अंतर्गत श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सभापति श्री रामकुमार भट्ट, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता कर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।

श्रमदान के दौरान भोरमदेव मंदिर परिसर के साथ सामने स्थित तालाब, पार्किंग स्थल, पार्क एवं आसपास के अन्य स्थानों की भी साफ-सफाई की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर आमजन को सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भोरमदेव जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से किए गए ऐसे श्रमदान कार्यक्रम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने कहा कि जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह सार्वजनिक परिसर, मंदिर, कार्यालय एवं पर्यटन स्थलों को भी स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भोरमदेव मंदिर ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं जनआस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे स्थलों की स्वच्छता के लिए सभी लोग एकजुट होकर निरंतर प्रयास करेंगे तो इनकी सुंदरता एवं स्वच्छता हमेशा बनी रहेगी।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button