खास खबरछत्तीसगढ़धर्म/समाजशिक्षास्वास्थ्य/ शिक्षा
गांधी जयंती पर दुर्ग बायपास टोल प्लाजा ने आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम

दुर्ग। गांधी जयंती के अवसर पर NHAI के दिशा-निर्देशों के तहत दुर्ग बायपास टोल प्लाजा द्वारा रसमड़ा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 100 विद्यार्थियों के साथ टोल प्लाजा के 20 कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।



इस दौरान विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों को अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उपहार भी वितरित किए गए।


कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।






