छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रोरेट परिसर में मनाई गई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती

कलेक्ट्रोरेट परिसर में मनाई गई गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती

कवर्धा, 02 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मागांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादूर शास्त्री की जन्म जयंती कबीरधाम जिले में मनाई गई। अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा जिला कार्यालय के सामने महात्मागांधी की प्रतिमा एवं श्री शास्त्री जी के चित्र पर मल्यार्पण गया। अपर कलेक्टर श्री पैकरा ने इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को महात्मागांधी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जंयती की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में इन महान पुरूषों द्वारा दिए गए उद्देश्यों, विचारों और संस्कारों कों अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि यदि हम सब लोग गांधी जी एवं शास्त्री जी के विचारों को आत्मसात करलें तो निश्चित ही हमारा देश और तरक्की करेगा तथा समाज में खुशहाली आएगी। गांधी जी एवं शास्त्री के पदचिन्हों तथा सत्य अंहिसा के मार्ग पर चलकर आगे बढ़ा जा सकता है, इसलिए आज के युग में भी समाज में बेहतर काम करते है उन्हे पहचान अवश्य मिलती है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आरपी आचला, डिप्टी कलेक्टर श्री सागर सिंह, सुश्री रुचि शार्दुल, कलेक्ट्रोरेट अधीक्षक श्री राजेन्द्र धुर्व्रे सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थि थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button