नदी का जलस्तर बढ़ने पर विधायक धरम लाल कौशिक ने अधिकारियों से की चर्चा, ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

नदी का जलस्तर बढ़ने पर विधायक धरम लाल कौशिक ने अधिकारियों से की चर्चा, ग्रामीणों की सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट।
बिल्हा विधानसभा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने क्षेत्र में नदी का जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए पथरिया एसडीएम एवं तहसीलदार तथा बिल्हा एसडीएम एवं तहसीलदार से दूरभाष पर चर्चा कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
विधायक श्री कौशिक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा ग्रामीण जनों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था, भोजन एवं पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए।
श्री धरम लाल कौशिक ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क रहे और किसी भी संभावित स्थिति में ग्रामीणों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।


