छत्तीसगढ़

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने घनश्याम श्रीवास का किया सम्मान ।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने घनश्याम श्रीवास का किया सम्मान ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। तखतपुर। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में बिलासपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मेलन में केश शिल्प व्यवसाय से जुड़े लोगों के कल्याण, आर्थिक सशक्तीकरण एवं सामाजिक विकास सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यवसायिक विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय घनश्याम श्रीवास को सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त होने पर घनश्याम श्रीवास ने केंद्रीय राज्यमंत्री सहित सभी अतिथियों एवं आयोजनकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज एवं सेवा के क्षेत्र में मिले ऐसे सम्मान से सामाजिक कार्यों के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की भावना और मजबूत होती है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास, बोर्ड सदस्य देवशरण सेन, प्रांत अध्यक्ष पुनीतराम सेन, सचिव भुवन लाल कौशिक, पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र शंकर सेन सहित लक्ष्मी सेन, विनोद सेन, मुन्ना श्रीवास, जिला अध्यक्ष बिलासपुर आनंद श्रीवास, अमित श्रीवास, राजेश श्रीवास, चित्रकांत श्रीवास एवं धनुष श्रीवास समेत संभाग के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button