छत्तीसगढ़
सेवा की एक नई पहल : बिलासपुर में जरूरतमंदों को निःशुल्क मिल रहा हॉस्पिटल बेड, व्हील चेयर और वॉकर

सेवा की एक नई पहल : बिलासपुर में जरूरतमंदों को निःशुल्क मिल रहा हॉस्पिटल बेड, व्हील चेयर और वॉकर
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। बिलासपुर (छ.ग.)। आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी सेवा एक नई पहल के तहत बिलासपुर में जरूरतमंदों के लिए अनोखी सेवा शुरू की गई है। यदि किसी को हॉस्पिटल बेड, एयर बेड, व्हील चेयर, वॉकर की आवश्यकता हो, तो निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
साथ ही यदि आपके या आपके किसी परिचित के पास ये उपकरण अनुपयोगी अवस्था में रखे हों, तो भी टीम से संपर्क कर सकते हैं। टीम आपके अनुपयोगी उपकरण को किसी जरूरतमंद को निःशुल्क उपलब्ध कराएगी।
यह सेवा भाव से किया जा रहा कार्य है। जरूरतमंद या सहयोग करने वाले इस पहल से जुड़ सकते हैं।




