छत्तीसगढ़

राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पर करगीरोड कोटा में होगा सामूहिक गायन, सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्वाभ्यास जारी

राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पर करगीरोड कोटा में होगा सामूहिक गायन, सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्वाभ्यास जारी

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। करगीरोड कोटा विधानसभा। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के ऐतिहासिक अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में 25 सितंबर, शुक्रवार को ठीक 11 बजे से वन्दे मातरम् गायन का आयोजन होगा।

जिसका पूर्वाभ्यास करते विद्यालय के भैया/बहिन एवं आचार्य जुटे हुए हैं। इस अवसर पर समिति सदस्यों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों से भी अनुरोध किया गया है कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सहभागी होकर वंदे मातरम गायन में शामिल हों।

उपरोक्त जानकारी राकेश पांडे, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगी रोड कोटा द्वारा दी गई। कार्यक्रम स्थल मंडी ग्राउंड के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर रखा गया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button