सद्गुरु कबीर साहब पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कबीर पंथ समाज ने SP से की FIR की मांग

सद्गुरु कबीर साहब पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कबीर पंथ समाज ने SP से की FIR की मांग
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। सोशल मीडिया फेसबुक पर सद्गुरु कबीर साहब जी के संबंध में अपमानजनक एवं अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर एस.के.डी.व्ही. मिशन एवं समस्त कबीर पंथ समाज, जिला बिलासपुर ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है।
समाज के जिलाध्यक्ष थानूराम साहू ने बताया कि फेसबुक यूजर Manu Bhaiya (पता- गुड़गांव फर्रुखनगर रोड, हरियाणा, मो. 08860612387) द्वारा एक आपत्तिजनक पोस्ट/टिप्पणी की गई है, जिसमें आराध्य संत, समाज सुधारक एवं महान दार्शनिक सद्गुरु कबीर साहब के विरुद्ध बेहद अभद्र, अपमानजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस प्रकार की टिप्पणी से धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को भारी ठेस पहुंची है तथा समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ने और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह कृत्य आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
समाज ने उक्त फेसबुक यूजर की आईडी/प्रोफाइल की जांच कर त्वरित संज्ञान लेते हुए कठोर कानूनी कार्यवाही (FIR) दर्ज करने की मांग की है।
आवेदन पर थानूराम साहू जिला मुख्य प्रतिनिधि, बसंती नाथ, धनश्याम साहू, बाबूलाल साहू, दयादास, रूपदास, दीपक दास, सेबू दास, दीपक साहू सहित समाज के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
दिनांक – 24/09/2026

