कोचिंग संस्थानों में भी पहुंचा “साइबर जागृति अभियान” बिलासपुर पुलिस आपकी सेवा में तत्पर।

कोचिंग संस्थानों में भी पहुंचा “साइबर जागृति अभियान” बिलासपुर पुलिस आपकी सेवा में तत्पर।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। कोचिंग संस्थानों में भी पहुंचा “साइबर जागृति अभियान” इसी क्रम में बिलासपुर स्थित चंद्रा अकादमी एवं चंद्रहासिनी अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के बीच भी “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली श्री देवेश राठौर, सूबेदार श्री तिलक कुमार एवं सूबेदार श्री अविनाश ध्रुव उपस्थित रहे।
रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को वर्तमान परिस्थितियों में साइबर जागरूकता की आवश्यकता एवं साइबर अपराधों की बढ़ती चुनौती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इंटरनेट एवं ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग बढ़ने के साथ-साथ साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ी है, इसलिए सावधानी और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
थाना प्रभारी कोतवाली श्री देवेश राठौर ने बताया कि साइबर ठग विशेष रूप से युवा वर्ग को किस प्रकार अपने जाल में फंसाते हैं। उन्होंने ठगी के ऐसे मामलों के उदाहरण बताए, जिनमें साइबर अपराधी बुजुर्ग माता-पिता को उनके बेटे या बेटी के दुर्घटना में घायल होने अथवा अस्पताल में भर्ती होने की झूठी सूचना देकर तत्काल पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी परिस्थितियों में घबराने के बजाय संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करने तथा पुलिस की सहायता लेने की सलाह दी ।




