छत्तीसगढ़

अमर अग्रवाल : बालिकाओं के साथ किया संवाद – बेटी बचाओ आंदोलन से समाज की सोच में बदलाव आया है ।

अमर अग्रवाल : बालिकाओं के साथ किया संवाद – बेटी बचाओ आंदोलन से समाज की सोच में बदलाव आया है ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। सेजेस महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं ने मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल से संवाद किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरुजनों से मिली प्रेरणा जीवन में सफलता का मूल मंत्र है। जो बच्चे अपने माता-पिता, परिवार और गुरुजनों के मार्गदर्शन में सीखने की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हैं, वे किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष नीति-नियम प्रधानमंत्री, केंद्र और राज्य की सरकार ने बनाए हैं। बेटी बचाओ आंदोलन से समाज की सोच में बदलाव आया है, हर क्षेत्र में बालिकाएं निर्णायक भूमिका में आगे बढ़ रही हैं। बच्चों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बिलासपुर की जनता से मिला आशीर्वाद, प्रेम और स्नेह जीवन का टर्निंग पॉइंट है। बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन पर्यंत सीखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने एमएलबी महारानी लक्ष्मी बाई सेजेस कन्या शाला की बालिकाओं की छात्र कैबिनेट को शपथ दिलाते हुए विद्यालय के रखरखाव और संचालन में प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सभाजनों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button