छत्तीसगढ़

24 अगस्त को धर्मनगरी कवर्धा मे निकलेगी भव्य बाबा महाकाल की ऐतिहासिक पालकी शोभायात्रा

…..

“24 अगस्त को धर्मनगरी कवर्धा मे निकलेगी भव्य बाबा महाकाल की ऐतिहासिक पालकी शोभायात्रा

श्रावण मास के पावन अवसर पर हर हर शंकर जय जय शंकर सेवा समिति कवर्धा द्वारा 24 अगस्त 2026 (श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार) को आयोजित होने वाली राजाधिराज भगवान भोलेनाथ जी की भव्य एवं दिव्य पालकी शोभायात्रा की तैयारियां पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ जोरों पर हैं समिति के शोभायात्रा को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है शिवभक्ति का उत्साह पूरे नगर में देखने को मिलेगा…

आयोजन समिति के मुख्य आयोजक उमंग पाण्डेय ने बताया यह शोभायात्रा 24 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर (जानकी रमण प्रभु देवालय) कवर्धा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौक मे भस्म आरती शाही आरती कर प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन किया जायेगा पालकी शोभायात्रा मे नागपुर से सुप्रसिद्ध माँ काली झांकी एवं सुप्रसिद्ध 3 स्टार धुमाल नागपुर से ढोल ताशा डमरू मुख्य आकर्षण रहेंगे और इस पालकी यात्रा मे शामिल होने अन्य अन्य जिले से भी श्रद्धालु शामिल होंगे एवं पुरा कवर्धा शहर भक्तो की भीड़ से भरा होगा लगभग 50-60 हजार शिवभक्त इस पालकी यात्रा मे शामिल होंगे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है ..

आयोजन समिति के मुख्य आयोजक सौरभ शर्मा ने बताया की इस आयोजन को और भव्य दिव्य बनाने हेतु महाआरती मे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री मान. विजय शर्मा जी ज्योतिर्मठ के ceo श्री चंद्रप्रकाश उपाध्याय जी रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा जी पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी राजनांदगाव महापौर मधुसूदन यादव जी एवं राजनांदगाव लोकसभा के सांसद संतोष पाण्डेय जी एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण शामिल होंगे!

आयोजन समिति मे प्रमुख रूप से उमंग पाण्डेय सौरभ शर्मा एवं सैकड़ो सदस्य शामिल हैं..

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button