छत्तीसगढ़

उच्च शिक्षित लोग भी साइबर ठगी का शिकार—एसएसपी श्री रजनेश सिंह

उच्च शिक्षित लोग भी साइबर ठगी का शिकार—एसएसपी श्री रजनेश सिंह

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सामने आए साइबर अपराधों के आधार पर बताया कि साइबर ठग लगातार नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध का शिकार केवल कम पढ़े-लिखे लोग ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षित एवं जागरूक माने जाने वाले लोग भी हो रहे हैं। उन्होंने एक सेवानिवृत्त इंजीनियर के साथ हुई साइबर ठगी का उदाहरण देते हुए बताया कि साइबर ठग किस प्रकार विश्वास में लेकर शिक्षित लोगों से भी बड़ी रकम ठग लेते हैं। उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के साथ हुई साइबर ठगी की घटना का भी उल्लेख किया तथा बताया कि उस समय वे उनके पैसे वापस नहीं करा पाए, लेकिन वर्तमान में साइबर अपराध से पीड़ित लोगों की समस्याओं के समाधान एवं ठगी की रकम वापस दिलाने के प्रयासों में पुलिस को कई सफलताएं प्राप्त हुई हैं। युवाओं को फर्जी लिंक, फर्जी URL, संदिग्ध वेबसाइट एवं अनजान डिजिटल संदेशों से सावधान रहने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवाओं की जल्दबाजी, लालच, डर एवं बिना सत्यापन के किसी लिंक पर क्लिक करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है। उन्होंने किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने तथा संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की तत्काल शिकायत करने की सलाह दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन कर भुगतान न करें। भुगतान करने से पहले QR कोड एवं संबंधित जानकारी की अच्छी तरह जांच करें। उन्होंने साइबर सुरक्षा से संबंधित उपयोगी मोबाइल एप्लीकेशन एवं संसाधनों की जानकारी भी दी, जो Google Play Store पर उपलब्ध हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button