साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश—कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल

साइबर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश—कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल ने भी साइबर अपराध की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए अपने करीबियों के साथ हुई साइबर फ्रॉड की घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल लेन-देन एवं ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहना आवश्यक है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों से स्वयं साइबर जागरूक बनने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी साइबर अपराध से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में ऑडिटोरियम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा साइबर जागरूकता से संबंधित सेल्फी लेकर उसे अपलोड किया गया तथा साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन Google Form के माध्यम से किया गया।
बिलासपुर पुलिस को सोशल नेटवर्किंग साइट पर फ़ॉलो करने और जागरूकता कार्यक्रम में जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया ।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक श्री रजनेश सिंह, कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तारनीश गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, सीएसपी कोतवाली श्री गगन सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी कोनी श्री जीतेंद्र गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी, विभिन्न संकायों के प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



