महोबा के लोकेंद्र नामदेव बने अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष

महोबा के लोकेंद्र नामदेव बने अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष
महोबा। अखण्ड भारतीय नामदेव महासभा इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव (पत्रकार) ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं युवा शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से महोबा निवासी लोकेंद्र नामदेव को राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अभिताभ नामदेव,लोकेंद्र नामदेव लंबे समय से समाज सेवा, युवा जागरूकता, संगठन विस्तार तथा सामाजिक एकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नियुक्त होने पर लोकेंद्र नामदेव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं को समाज हित में जोड़ने तथा शिक्षा, सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम भैया नामदेव (पत्रकार) ने कहा कि संगठन का उद्देश्य नामदेव समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाना है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाज के हित में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी। युवाओं को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेंगें ओर संत एवं समाज के हित में कार्य करेंगे सभी ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाएं दी




