छत्तीसगढ़

शादी उपरांत नवागढ़ पहुंचने पर विधायक दीपेश साहू का भव्य स्वागत

शादी उपरांत नवागढ़ पहुंचने पर विधायक दीपेश साहू का भव्य स्वागत

विकास धर दीवान ने कराया विधायक नवदंपति को नवागढ़ नगर भ्रमण,

प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर लिया आशीर्वाद

देव यादव सबका संदेश न्यूज बेमेतरा नवागढ़

बेमेतरा/नवागढ़ /सामूहिक विवाह समारोह में सादगीपूर्ण विवाह कर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बने बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शनिवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ विवाह उपरांत पहली बार नवागढ़ पहुंचे। उनके सहपत्नीक प्रथम आगमन को लेकर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजजनों एवं नागरिकों ने विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया।

नवागढ़ रेस्ट हाऊस पहुंचते ही भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विकास धर दीवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा कर विधायक दंपति का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। रेस्ट हाऊस परिसर में लगे जयघोषों से वातावरण उत्साह और उल्लास से भर उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विकास धर दीवान ने विधायक दीपेश साहू की भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय नागरिकों से वन-टू-वन मुलाकात भी कराई।

विकास धर दीवान ने करवाए प्रमुख मंदिरों के दर्शन

रेस्ट हाऊस में मुलाकात कार्यक्रम के पश्चात विधायक दीपेश साहू अपनी धर्मपत्नी के साथ नगर भ्रमण पर निकले। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने उन्हें नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए। विधायक दंपति ने शमी गणेश मंदिर, मां महामाया मंदिर, शक्ति मंदिर एवं मां कर्मा मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने नवदंपति का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मां कर्मा भवन में साहू समाज ने किया आत्मीय स्वागत

नगर भ्रमण के दौरान विधायक दंपति मां कर्मा भवन भी पहुंचे, जहां तहसील साहू संघ के अध्यक्ष प्रेमु साहू के नेतृत्व में साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर समाजजनों ने पुष्पमालाओं से अभिनंदन कर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात मां कर्मा मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक दंपति ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

जनता का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत : दीपेश साहू

विधायक दीपेश साहू ने कहा कि विवाह के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र नवागढ़ आने का अवसर मिला है। यहां कार्यकर्ताओं, समाजजनों और नागरिकों ने जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं। नवागढ़ मेरे घर-परिवार का हिस्सा है। क्षेत्र के विकास, जनसेवा और सामाजिक समरसता के लिए मैं पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहूंगा।

जनविश्वास का प्रतीक है यह स्वागत : विकास धर दीवान

भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि विधायक दीपेश साहू ने सामूहिक विवाह के माध्यम से समाज को सादगी, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। नवागढ़ आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत उनके प्रति जनता के स्नेह, विश्वास और आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है।

जनसेवा और सादगी का प्रेरक उदाहरण : मधु रॉय

जिला पंचायत सदस्य मधु रॉय ने कहा कि विधायक दीपेश साहू का सरल व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है। सामूहिक विवाह में शामिल होकर उन्होंने समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अंत में जिला पंचायत सदस्य मधु रॉय के निवास पर स्वागत एवं सौजन्य भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां भी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने विधायक दंपति का अभिनंदन किया। इसके पश्चात विधायक दीपेश साहू एवं उनकी धर्मपत्नी अपने गृह ग्राम मुरता के लिए रवाना हुए, जहां वे पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। उनके प्रथम सहपत्नीक नवागढ़ आगमन ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में नया उत्साह भर दिया तथा पूरे नगर में दिनभर उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू, निमिराज सोनवानी, जित्तु भुवाल, सुरेश निषाद, महेश टंडन, फूलचंद साहू, वेदप्रकाश वर्मा, शोभित साहू, तोपसिंह साहू, दानीराम जायसवाल, कपिल साहू, जित्ते रजक, राजा सोनकर, तिलक साहू, आजूराम साहू, दिलीप साहू, सावित्री रजक, विकास तम्बोली, योगेश वर्मा, रोहित साहू, उमेश्वरी साहू, पिंकी गुप्ता, ममता साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button