देश दुनिया

.डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ इन मुद्दों पर सहमति का किया एलान, ‘अंतिम फ़ैसले’ पर यह कहा

कल सुबह एक नए लाइव पेज के साथ हम फिर हाज़िर होंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को यह मानना होगा कि उसके पास ‘कभी भी परमाणु हथियार या बम नहीं होगा’.

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ सहमति बन गई है और ‘अंतिम फ़ैसला’ लेने के लिए वह बैठक करने जा रहे हैं.

, “ईरान को इस बात पर सहमत होना होगा कि उसके पास कभी परमाणु हथियार या बम नहीं होगा. होर्मुज़ स्ट्रेट को तुरंत खोला जाना चाहिए और बिना किसी शुल्क के जहाज़ों की आवाजाही की अनुमति होनी चाहिए.”

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी को हटाया जा रहा है और जो जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट में फंसे हुए थे वे अब ‘घर लौटने’ की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी सहमति बनी है कि पिछले साल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों की वजह से जो ‘न्यूक्लियर डस्ट’ ज़मीन के नीचे दब गई है उसे अमेरिका बाहर निकालेगा.

ट्रंप ने कहा कि यह काम ईरान और अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ क़रीबी समन्वय से किया जाएगा और इसके बाद उस सामग्री को नष्ट कर दिया जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, “कम महत्व के कुछ दूसरे मुद्दों पर भी सहमति बन गई है. अब मैं अंतिम फ़ैसला लेने के लिए सिचुएशन रूम में बैठक करने जा रहा हूं.”

रूस ने रोमानिया की रिहायशी इमारत से ‘रूसी ड्रोन’ के टकराने के आरोपों को ख़ारिज कर दिया है.

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने रूस के आरटी चैनल से बातचीत की है. इस बातचीत को समाचार एजेंसी आरआईए ने रिपोर्ट किया है.

ज़खारोवा ने कहा, “हम जो भी आरोप सुन रहे हैं, ख़ासतौर पर यूरोपीय संघ के देशों में कहीं ड्रोन से जुड़े मामलों को लेकर, वे सभी बेबुनियाद हैं. अब तक एक भी तथ्य, सामग्री या सबूत पेश नहीं किया गया है.”

इससे पहले रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने ज़खारोवा के हवाले से कहा था कि ‘रोमानिया में ड्रोन को लेकर मचे हंगामे’ का इस्तेमाल ‘पश्चिमी देश’ यूक्रेन युद्ध से ध्यान हटाने के लिए कर रहे हैं.

तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव का बयान भी प्रकाशित किया. रिपोर्ट के मुताबिक़, पेस्कोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रोमानिया में ड्रोन घटना से ‘वाक़िफ़’ हैं.

तास ने यह भी कहा कि इस कथित घटना के जवाब में रूस के दूत को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ यानी निष्कासित किए जाने के फ़ैसले पर रूसी विदेश मंत्रालय ‘जल्द प्रतिक्रिया देगा’.

रोमानिया के रक्षा मंत्रालय ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को यूक्रेन सीमा के पास गालाती शहर में एक अपार्टमेंट की इमारत से ‘रूसी ड्रोन’ के टकराने से दो लोग घायल हो गए.

रोमानिया की विदेश मंत्री तोइउ ओआना के मुताबिक़, रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अपार्टमेंट की इमारत से टकराने वाला ड्रोन ‘रूसी’ था.

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के सचिव अल्लामाप्रभु पाटिल ने एक अधिसूचना में कहा कि यह बैठक विधानसभा के कॉन्फ़्रेंस हॉल में आयोजित की जाएगी.

अधिसूचना में कहा गया, “बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधान परिषद में सदन के नेता एनएस भोसाराजू और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बैठक में मौजूद रहेंगे.”

शिवकुमार के एक क़रीबी नेता के मुताबिक़, नए चुने गए सीएलपी नेता मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए सदस्यों की सूची को अंतिम रूप देने दिल्ली जाएंगे. नेता ने कहा, “फ़िलहाल 1 जून, 3 जून और 5 जून की तारीख़ों पर चर्चा हो रही है.”

इससे पहले शिवकुमार ने दिल्ली में मीडिया से कहा था कि वह शपथ ग्रहण समारोह की तारीख़ तय करने से पहले विधायक दल की बैठक के नतीजे का इंतज़ार करेंगे.

उन्होंने कहा, “शपथ ग्रहण समारोह पर फ़ैसला लेने से पहले मुझे पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से सलाह करनी होगी.”

हालांकि, कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

सिद्धारमैया और शिवकुमार ने दिन में पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाक़ात कर उनका आभार जताया और आशीर्वाद लिया. शिवकुमार ने पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से अलग से भी मुलाक़ात की.

सोशल मीडिया पोस्ट में शिवकुमार ने सिद्धारमैया की जमकर तारीफ़ की.

उन्होंने लिखा, “भगवान न तो वरदान देते हैं और न ही श्राप. वह सिर्फ़ अवसर देते हैं. असल में मायने यह रखता है कि हम उन अवसरों का क्या करते हैं. सिद्धारमैया जी का जीवन इस सोच की बेहतरीन मिसाल है.”

शिवकुमार ने कहा, “मैसूर के एक साधारण गांव से लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने तक का उनका सफ़र दृढ़ता, संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है. मुख्यमंत्री पद से हटते समय मैं कर्नाटक के लोगों के लिए उनकी वर्षों की सेवा और नेतृत्व के प्रति दिल से आभार और गहरा सम्मान व्यक्त करता हूं.”

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button