वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर करगी रोड कोटा में गूंजा राष्ट्रगीत, 336 लोगों ने एक स्वर में किया गायन

वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष पर करगी रोड कोटा में गूंजा राष्ट्रगीत, 336 लोगों ने एक स्वर में किया गायन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l करगी रोड कोटा विधानसभा। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करगी रोड कोटा में 25 सितंबर 2026 को ठीक 11:00 बजे वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण में 336 लोगों ने एक साथ एक स्वर में वन्दे मातरम् का गायन कर राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। पूरे परिसर में भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के उद्घोष गूंजते रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मंजीत सिंह पवार जी ने बताया कि वन्दे मातरम् श्री बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी के प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ की रचना है। उन्होंने कहा कि वन्दे मातरम् का क्रांतिकारियों पर इतना गहरा प्रभाव था कि वे हंसते-हंसते वन्दे मातरम् गाते हुए फांसी पर झूल जाते थे।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज दुर्गेश साहू जी ने विद्यार्थी भैया-बहनों के बीच कार्यक्रम के महत्व को रखते हुए उन्हें राष्ट्रभक्ति की ओर प्रेरित किया। समिति के संरक्षक सदस्य श्री वेंकट लाल अग्रवाल जी ने वन्दे मातरम् की पंक्तियों में वर्णित भारत माता के शस्य श्यामला स्वरूप और तुम ही दुर्गा दशप्रहरण धारिणी स्वरूप की व्याख्या की। इस अवसर पर डॉ. श्याम सिंह पेंद्रो जी (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी कोटा), डॉ. लीलावती साहू जी, समिति के अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल जी, व्यवस्थापक श्री राम सजीवन गुप्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर जी, सह व्यवस्थापक श्री भगवान सक्सेना जी, श्री प्रवीण अग्रवाल जी, प्राचार्य श्री राकेश पांडे जी, समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं भैया-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में वन्दे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



