छत्तीसगढ़

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में हनी बैजर, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ जीव

धमतरी: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ वन्यजीव हनी बैजर यानी छिंद भालू की मौजूदगी एक बार फिर सामने आई है. हाल ही में अखिल भारतीय बाघ गणना सर्वेक्षण के दौरान कैमरा ट्रैप में छिंद भालुओं के शावकों का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है. इससे वन विभाग में उत्साह का माहौल है.

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में छिंद भालू

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में काफी संख्या में छिंद भालू पाए जाते हैं, जिन्हें हनी बैजर भी कहा जाता है. उन्होंने बताया कि ये जीव सांपों और अन्य मांसाहारी जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वरुण जैन ने बताया कि छिंद भालू आकार में छोटे जरूर होते हैं, लेकिन बेहद खूंखार और साहसी माने जाते हैं. कई बार ये तेंदुए और बाघ जैसे बड़े शिकारी जीवों से भी भिड़ जाते हैं. उनकी मजबूत त्वचा, तेज पंजे और आक्रामक स्वभाव उन्हें अन्य वन्यजीवों से अलग बनाता है.

हनी बैजर मुख्य रूप से रात्रिचर जीव है और जंगल के घने इलाकों, झाड़ीदार क्षेत्रों, घासभूमि और दीमक वाले स्थानों में विचरण करता है. कैमरा ट्रैप में इनकी मौजूदगी दर्ज होना जंगल के स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र का संकेत माना जा रहा है- वरुण जैन, उप निदेशक, उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व कई जीवों से गुलजारउपनिदेशक वरुण जैन ने कहा कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में कई तरह के जीव पाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि यहां सिर्फ हनी बैजर ही नहीं बल्कि कई दुर्लभ वन्यजीव लगातार विचरण करते पाए जा रहे हैं. वन विभाग द्वारा इन जीवों के संरक्षण और निगरानी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button