
ललितपुर की पावन धरती से समाज बंधुओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन
अखंड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया द्वारा आयोजित प्रथम “नामदेव समाज जोड़ो अभियान” के अंतर्गत आयोजित भव्य शोभायात्रा में नगर, जिला, प्रदेश एवं देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सभी समाज बंधुओं, पदाधिकारियों, सदस्यों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों को मेरा सादर दंडवत प्रणाम।
ललितपुर की पावन भूमि पर आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में आप सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके लिए हम ललितपुर की धरती से आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
इस सफल आयोजन के लिए अखंड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया की समस्त टीम, सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का विशेष आभार, जिन्होंने पूरे समर्पण के साथ अपनी अहम भूमिका निभाई।
साथ ही ललितपुर जिला एवं ललितपुर टीम का भी दिल से धन्यवाद, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। शोभायात्रा के दौरान समाज बंधुओं का स्वागत एवं सम्मान करने वाले ललितपुर नगरवासियों का भी विशेष आभार एवं अभिनंदन।
हम आप सभी को विश्वास दिलाते हैं कि आपके सहयोग, प्रेम और एकजुटता से प्रदेश एवं देशभर में इसी प्रकार समाज को जोड़ने वाले सफल एवं भव्य आयोजन निरंतर होते रहेंगे।
पुनः आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आपका अपना
प्रेम भैया नामदेव पत्रकार
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखंड भारतीय नामदेव महासभा रजि. इंडिया




