छत्तीसगढ़

मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से किसान, जनजाति और युवा वर्ग हो रहा समृद्ध : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अनुदान मांगों की चर्चा मे निभाई सहभागिता l

मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से किसान, जनजाति और युवा वर्ग हो रहा समृद्ध : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने अनुदान मांगों की चर्चा मे निभाई सहभागिता l

छत्तीसगढ़ बिल्हा विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में कृषि मंत्री राम विचार नेताम जी के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक समय था जब लोग खेती को छोड़कर नौकरी करना उचित समझते थे आम जनता खेती को बोझ मानने लग गयी थी जिस प्रकार से विष्णु देव साय जी एवं कृषि मंत्री जी रामविचार नेताम कृषि के लिए जो योजना बनाई गई, उससे आज हमारा प्रदेश को उचित लाभ हासिल कर रहा है और प्रदेश कि जनता कृषि को प्राथमिकता दे रही. है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तीन वर्षो में किसानों ने 437 लाख मीट्रिक टन धान की बिक्री कर 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपए राशि अंतरित की गई इसके साथ ही इस वर्ष प्रदेश के किसानों के खाते में एक दिन में 10,324 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब छत्तीसगढ़ दूसरे प्रदेशों के ऊपर बीज के लिए निर्भर रहते थे। किन्तु विष्णु सरकार के नेतृत्त्व में धान के मामले में न केवल प्रदेश आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि हम दूसरे प्रदेशों को भी धान के बीज की सप्लाई कर रहे हैं। जिस प्रकार से हम बीज के मामले में धान और गेहूं की फसल में आत्मनिर्भर हुए हैं, उसी प्रकार दलहन और तिलहन में भी बहुत जल्दी आत्मनिर्भरता को प्राप्त करेंगे। किसानों के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उनको शून्य प्रतिशत ब्याज में ऋण मिल सके अर्थात् बिना ब्याज के ऋण मिल सके, इसके लिए प्रावधान किए गए हैं। खेती और किसान को सम्मानजनक स्थान देने का काम हमारी सरकार के द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अन्न योजना लागू की गई है। जिसमे रागी, कोदो व कुटकी जैसे चावलों को महत्ता दी गयी।
श्री कौशिक ने कृषि मंत्री रामविचार का आभार मानते हुए कहा कि हमारे मंत्री खासकर अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए छात्रावास की जो व्यवस्था कर रहे हैं, इस देश की आजादी में हमारे संघर्ष में जिनकी गाथा है और उस संघर्ष गाथा में जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है, तो उसमें हमारे जनजाति समाज का योगदान कम नहीं है। उसमें एक बड़ा योगदान हमारे जनजाति समाज का है। हमारी सरकार जनजाति समाज को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि विष्णु सरकार ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी संग्रहालय का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण 14 मई 2025 को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलो द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 1 नवंबर को देश का पहला डिजिटल संग्रहालय शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण किया गया है। जिसमें आदिवासी समाज की संस्कृति, उनकी कला. स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले हमारे जवान और हमारे उस समय के जो क्रांतिकारी हैं, ऐसे सब लोगों को वहां पर समाहित करने का प्रयास किया गया है। जो भी व्यक्ति इस विरासत की जानकारी के प्रति गर्व महसूस करते हैं। इससे हमें गर्व की अनुभूति होती है। इसके साथहुआ युवाओं के रोजगार में में भी राज्य सरकार एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर रही है।
श्री कौशिक ने कहा कि हमारे प्रदेश की जो रीढ़ की हड्‌डी है, वह खेती है और हमारे किसान हैं। किसान यदि खुशहाल है तो सारा प्रदेश खुशहाल है, किसान समृद्ध है तो हमारा प्रदेश समृद्ध है और इसके लिये जिस प्रकार से आपने बजट के माध्यम से खेती को आगे बढ़ाने के लिये, किसानों को आगे बढ़ाने के लिये आपने जो प्रयास किया है निश्चित रूप से हमारे छत्तीसगढ़ की पहचान हमारा जो धान का कटोरा है और हमारा आगे विकसित और. विकसित होगा।

Related Articles

Back to top button