छत्तीसगढ़

भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

भारतरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

बिलासपुर, 08 दिसम्बर 2025/ भारतरत्न, संविधान निर्माता एवं समाज सुधारक बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को 11.00 बजे आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी क्रमवार श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

समारोह के प्रारंभ में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार ने बाबा साहब के जीवन, विचारों और राष्ट्र-निर्माण में उनके बहुमूल्य योगदान पर सारगर्भित उद्बोधन दिया । उन्होंने संविधान निर्माता, प्रखर विधिवेत्ता, दूरदर्शी राजनेता, सामाजिक न्याय के प्रणेता, प्रख्यात लेखक तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्तित्व के रूप में उनके महान कार्यों का उल्लेख किया ।

महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button