छत्तीसगढ़

विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत खेड़ा में समाधान शिविर आज

विकासखण्ड नवागढ़ के ग्राम पंचायत खेड़ा में समाधान शिविर आज

देव यादव सबका संदेश न्यूज बेमेतरा
बेमेतरा 03 जून 2026/- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 04 जून को जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत खेड़ा के शास. हाई स्कूल मैदान में समाधान शिविर आयोजित किया गया है। ग्राम खेड़ा कलस्टर में ग्राम खटई, तेन्दुआ, मुडपार, बोटेबोड़, बेवरा, खेडा, संबलपुर, बेलटुकरी, गनियारी, अमोरा, मेहना, घोरहा, पुटपुरा, बुंदेला, बिनैका, गिधवा, नगधा, धनौरा, कंवराकांपा, गोढ़ीकला, नेउर, रूसे, रमपुरा ग्राम पंचायत के लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे निर्धारित किया गया है।
समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं से पात्र अनेक हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने ग्रामीण जनों को शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button