भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन, पत्रकार हितों की रक्षा पर रहेगा फोकस_अनिल पुष्कर

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन, पत्रकार हितों की रक्षा पर रहेगा फोकस_अनिल पुष्कर
सबका संदेश न्यूज प्रधान संपादक अभिताभ नामदेव 9425569117
रायपुर। प्रदेशभर के पत्रकारों को एकजुट करने तथा उनके अधिकारों और हितों की रक्षा के उद्देश्य से भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई का गठन कर दिया गया है। संगठन के गठन के साथ ही नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल पुष्पकर ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही संगठन का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉक तक किया जाएगा।
वहीं, बिलासपुर निवासी एवं नवनियुक्त महासचिव मनीष शरण ने कहा कि शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और प्रशिक्षण के लिए शीघ्र ही विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
प्रदेश के पत्रकारों ने संगठन के गठन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अनिल पुष्पकर के नेतृत्व और मनीष शरण के संगठनात्मक अनुभव से संघ को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने पर दोनों पदाधिकारियों को प्रदेशभर से बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।


