छत्तीसगढ़

थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही

थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही

घरेलू बात से नाराज़ होकर घर से निकले बालक को सकुशल परिजनों को किया गया सुपुर्द

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा श्री धमेद्र सिंह के द्वारा जिला कबीरधाम क्षेत्र में आम जनों की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु समस्त थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधी. श्री पुष्पेन्द्र सिंह बघेल (रापुसे), अति.पुलिस अधी. श्री अमित पटेल (रापुसे) एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह धनेश्री (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया द्वारा सतत कार्यवाही किया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 03/06/2026 को थाना पंडरिया में यशवंत साहू पिता बिहारी लाल साहू उम्र 32 साल निवासी लोरमी रोड शास्त्री नगर पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम छ.ग. के द्वारा थाना उपस्थित आकर अपने 07 वर्षीय पुत्र के घरेलू बात पर डाट डपट से नाराज होकर घर से बिना बताये अन्यत्र चले जाना बताकर उक्त बालक को ढूंढने में थाना पंडरिया पुलिस से सहायता चाही गई, जिस पर थाना पंडरिया, जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, शहर में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाला गया, जो कि सम्बंधित बालक के सतत पतासाजी करते हुए सूचना प्राप्ति के महज 02 घंटे के भीतर नया बाजार सिसोदिया नगर, पण्डरिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर, उसके परिजन पिता यशवंत साहू को आवश्यक समझाईश देकर सुपुर्द किया गया। बालक के सकुशल वापिस मिलने पर बालक के पिता द्वारा पुलिस विभाग के प्रति आभार और कृतज्ञता प्रदर्शित किया गया है।

इस कार्यवाही में थाना पंडरिया पदस्थ प्रधान आरक्षक हरीश चंद्र साहू, आरक्षक अजय जायसवाल, डायल 112 स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button