9 जनवरी क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में दोस्तों का सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे।
वृष: आज आपके पुराने अटके काम पूरे होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति होगी। रोजगार पाने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु का भय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
मिथुन: आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आपके लिए आज निवेश और प्रॉफिट मेकिंग के कई अवसर सामने होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। गुस्से पर काबू रखें। आज आप अपने लिए भी कुछ वक्त निकालें। परिजनों या प्रियजनों के साथ कुछ समय गुजारने की कोशिश करें। कोई पुराना रोग उभर सकता है।
कर्क: आज शत्रु आपकी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ लोग विदेश जाने का मन बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी। स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी बरतें। अपने विरोधियों से आपको समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन अनुकूल नहीं है। किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच नोकझोंक संभव है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन थोड़ा अनुकूल रहेगा।
सिंह: आज आपका दिन पहले की तुलना में अच्छा रहेगा। आज का दिन किसी खास काम के लिए बेहतर है। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
कन्या: आज सफलता के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपके प्लान्स जल्द ही लागू होंगे। आपकी मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। भेंट या उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।
तुला: आज आपको कुछ अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको कुछ अतरिक्त धन कमाने का मौका भी मिलने के योग बन रहे हैं। कुछ लोग आपके काम की सराहना कर सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। मित्र व संबंधी सहयोग करेंगे। किसी मामले में आपको तनाव से गुजरना पड़ सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक: आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कुछ महत्वूर्ण काम अटक सकते हैं। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। कोई पुरस्कार मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको कोई आश्चर्यचकित कर देने वाला मौका भी मिल सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
धनु: आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। विरोधी अधिक सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में भी दिन अनुकूल नहीं है। उनकी बातों को समझें और आवश्यक हो तो माने भी। आज आपका परिवार आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल संबंध बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान देना होगा।
मकर: आज आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। काम के चलते थकान रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आपके प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
कुंभ: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आमदनी बढ़ने से आपका मन खुश होगा। कार्यों को समय रहते हल कर लेंगे। आपकी समस्याएं कम होंगी। अपना कोई पुराना कर्ज भी आज आप चुका सकते हैं। आपके प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी बड़ी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
मीन: आज आपको अपनी जिम्मेदारियों और भूमिका के प्रति सजग रहने की जरूरत है। अपने काम के प्रति आलस नहीं दिखाएँ। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कोई साझेदारी में काम करते हैं तो आज का दिन अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100