Mohan Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर


भोपाल: Mohan Cabinet Meeting: राज्य सरकार की योजनाओं और नीतिगत फैसलों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है। दोपहर 3:00 बजे मंत्रालय में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक का केंद्रबिंदु किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी ऐतिहासिक योजना ‘अन्नदाता मिशन’ हो सकता है। यह मिशन राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्या है ‘अन्नदाता मिशन’?
Mohan Cabinet Meeting: सरकार की मंशा है कि इस मिशन के जरिए किसानों की आय में इजाफा किया जाए और कृषि क्षेत्र को तकनीकी, वित्तीय और संरचनात्मक रूप से मजबूत किया जाए। मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी, जो सभी संबंधित योजनाओं की निगरानी और समन्वय सुनिश्चित करेगी।
Read More: CG News : ईद के दिन छत्तीसगढ़ के इस यूनिवर्सिटी के छात्रों को जबरदस्ती पढ़ाया गया नमाज! NSS कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर पर लगे गंभीर आरोप
बैठक में होंगे ये प्रमुख मुद्दे शामिल
Mohan Cabinet Meeting: फसल बीमा योजना को और प्रभावशाली बनाने के लिए नई पहल और प्रावधानों पर चर्चा। राज्य की सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए अतिरिक्त संसाधनों और योजनाओं का खाका। किसानों को सस्ती और समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नई रणनीति। कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठ सकते हैं, जिनमें वेतन, स्थानांतरण नीति और सेवा शर्तों से जुड़े विषय प्रमुख हो सकते हैं।
सरकार की प्राथमिकता में किसान और कर्मचारी दोनों
Mohan Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि “किसानों की खुशहाली और कर्मचारियों की संतुष्टि” सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से राज्य की कृषि व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली दोनों में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है।



