Uncategorized

Women’s Day Railway Gift: वाह क्या बात… महिला दिवस पर रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, महिलाएं संभालेंगी इस पूरी विशेष ट्रेन की कमान

Women's Day Railway Gift | Image Source | ANI

भोपाल : Women’s Day Railway Gift: भोपाल रेलवे स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक अनोखी पहल की जा रही है। इस विशेष दिन पर भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का संपूर्ण संचालन महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और रेलवे क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी को दर्शाने के लिए की गई है।

Read More : Aaj Ka Rashifal: बरसेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी निजात, जानिए आज का राशिफल

Women’s Day Railway Gift: इस ट्रेन का परिचालन पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा किया जाएगा, जिसमें लोको पायलट, गार्ड और अन्य रेलवे कर्मी शामिल होंगे। अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर प्लेटफॉर्म नंबर 5 से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगी। यह विशेष ट्रेन सुबह 10:15 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह पहल महिला कर्मचारियों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Back to top button