देश दुनिया

अब ‘महा’ चक्रवात बढ़ा सकता है परेशानी, दो राज्याें पर होगा ज्यादा असर

 कैबिनेट सचिव ने स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली सबका संदेश न्यूज – चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) क्यार के बाद अब नया चक्रवात ‘महा’ (maha) लोगों की परेशानी बढ़ा सकता (escalate the woes) है। हालांकि इसका सर्वाधिक असर गुजरात व महाराष्ट्र में ही देखने को मिलेगा।

चक्रवाती तूफान (cyclonic storm) निपटने की तैयारियां भी की जाने लगी है। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने गुजरात, महाराष्ट्र और दमन एवं दीव में चक्रवाती तूफान ‘महा’ (maha) की आशंका को देखते हुए उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने इस सिलसिले में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लिया। मौजूदा स्थिति और बचाव तथा राहत गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा के बाद उन्‍होंने अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर प्रभावित स्थानों पर फौरन मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।

100 किमी/प्रतिघंटा होगी हवा की रफ्तार

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात अभी पूर्व-मध्‍य अरब सागर के ऊपर मौजूद है और पश्चिम तथा उत्‍तर की ओर बढ़ रहा है। इसके 5 नवंबर की सुबह तेजी पकड़ने की आशंका है जिसके बाद वह कमजोर पड़ेगा तथा 6 नवम्‍बर की रात और 7 नवम्‍बर की सुबह गुजरात और महाराष्‍ट्र से टकरायेगा। इस दौरान भारी बारिश और 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ समुद्र में डेढ़ मीटर तक की लहरें उठने की आशंका है। जिससे लाेगों की परेशानी (escalate the woes) बढ़ सकती है।

गुजरात व महाराष्ट्र के अफसर बोले- पूरी हुई तैयारी

गुजरात और महाराष्‍ट्र के मुख्‍य सचिवों ने बताया कि दोनों राज्‍यों में जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को तटरक्षक बल और नौसेना के पोतों के साथ तैनात किया गया है। जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। दमन एवं दीव प्रशासन ने भी अपनी तैयारियों और बचाव कार्य का ब्योरा पेश किया। बैठक में गृह, रक्षा, मौसम विभाग, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के आला अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button