छत्तीसगढ़

बीईओ पर लगा वसूली करने का आरोप शिक्षकों ने विधायक से की शिकायत

सबका संदेश न्यूज छत्तीसगढ़ कवर्धा- पंडरिया बीईओ दयाल सिंह के ऊपर शिक्षकों से वसूली किए जाने का आरोप लगा है। इसे लेकर शुक्रवार को पंडरिया ब्लॉक के कई शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विधायक ममता चन्द्राकर के पास शिकायत दर्ज कराई है। संघ के पदाधिकारियों ने विधायक को पंडरिया शिक्षा विभाग में चल रहे गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी। वर्तमान बीईओ दयाल सिंह को हटाने की मांग की गई। संगठन द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वर्तमान बीईओ का स्थानांतरण हायर सेकंडरी स्कूल इंदौरी किया गया है। लेकिन वे कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिक्षकों से नेताओं व उच्चाधिकारियों के नाम पर वसूली करने की चर्चा हो रही है। साथ ही शिक्षकों का शोषण हो रहा है। इस दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अध्यक्ष बंसत शुक्ला, आरके महरा, बलराम धृतलहरे, शालेय शिक्षाकर्मी संघ अध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत, बलदाऊ चंद्राकर, परस राम अंचल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

शिक्षक संघ ने कांग्रेस जिला कार्यालय में विधायक काे ज्ञापन सौंपा।

सभी आरोप बेबुनियाद है

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-
9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button