छत्तीसगढ़

बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर रहने पर प्रभारी तहसीलदार अंतागढ़ सतरूपा साहू निलंबित!

कांकेर विनोद कुमार साहू सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर रहने पर
प्रभारी तहसीलदार अंतागढ़ सतरूपा साहू निलंबित!

नायब तहसीलदार एवं अंतागढ़ के प्रभारी तहसीलदार सुश्री सतरूपा साहू को बिना पूर्व अनुमति के 19 मार्च से 30 मार्च तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा नायब तहसीलदार अखिलेष कुमार ध्रुव को अंतागढ़ के प्रभारी तहसीलदार का दायित्व सौपा गया है।
नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार सुश्री सतरूपा साहू का निलंबन अवधि में मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर किया गया है, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रषासन विभाग तथा कलेक्टर कांकेर द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान अधिकारी कर्मचारियों को बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिये गये हैं, इसके बावजूद नायब तहसीलदार सुश्री सतरूपा साहू बिना पूर्वानुमति के 19 से 30 मार्च तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहे, जिसके कारण कलेक्टर श्री चौहान द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button