सेवा संकल्प अभियान: करगी रोड कोटा वार्ड 9 में स्वच्छता अभियान, प्रबल प्रताप जूदेव सहित भाजपा पदाधिकारियों ने लगाई झाड़ू

सेवा संकल्प अभियान: करगी रोड कोटा वार्ड 9 में स्वच्छता अभियान, प्रबल प्रताप जूदेव सहित भाजपा पदाधिकारियों ने लगाई झाड़ू
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट। करगी रोड कोटा विधानसभा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे 25वां सेवा संकल्प अभियान के तहत आज करगी रोड कोटा वार्ड नंबर 9 में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छाया विधायक कोटा श्री प्रबल प्रताप जूदेव जी की गरिमामय उपस्थिति में जगह-जगह सफाई अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में मोहित जायसवाल, वेंकट लाल अग्रवाल, सरोज दुर्गेश साहू, महाराज सिंह नायक, बजरंग जायसवाल, सुरेश पांडे, मोहन करी, नंदू नंदलाल छतरी, सूरज साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, समस्त स्वच्छता दीदी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभाई।
साथ ही नगर पालिका परिषद में किट वितरण कर स्वच्छता दीदियों एवं स्वच्छता से संबंधित सभी लोगों का सम्मान किया गया। इसके पश्चात अतिथिगण रमन विश्वविद्यालय की स्वच्छता रैली में भी शामिल हुए और छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन देखा गया।



