दीपावली पर भी सिरगिट्टी के वार्डों में नहीं हुई साफ सफाई,

दीपावली पर भी सिरगिट्टी के वार्डों में नहीं हुई साफ सफाई,
लोग स्वयं जुटे सफाई करने।
भूपेंद्र साहू
ब्यूरो चीफ बिलासपुर,
बिलासपुर :- नगर निगम सिरगिट्टी के तीनों वार्डो में दीपावली के त्यौहारों पर भी सड़को में गंदगी पसरी रही, लोग स्वयं जुटे सफाई करने
पार्षदों को जनता की चिंता, पर्वाह नही।
आम नागरिक निगम के सफाई कर्मचारियों की बाट जोहते थक गए तो स्वयं सफाई में जुट गए है। चुनाव में वादों की झड़ी लगाने वाले पार्षदों ने वार्डो की गंदगी देख कर भी अनदेखा कर दिया है। 10, 11, 12, निगम की तीन वार्ड सिरगिट्टी क्षेत्र में सम्मिलित है जो पहले नगर पंचायत हुआ करता था उस वक्त इन वार्डों में साफ सफाई के साथ ही अन्य समस्याओं का भी निदान तत्काल हो जाया करता था निगम होने के पश्चात सिरगिट्टी अपने अस्तित्व को तरस रहा है। इस प्रकार की परिस्थिति का भविष्य के चुनाव में नकारात्मक असर पड़ सकता है।