छत्तीसगढ़

महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई रंग पंचमी उत्साह एवं उमंग के साथ गुलाब की पंखुडिय़ा से खेली होली

दुर्ग। नीलू स्व सहायता समूह द्वारा रंगपंचमी होली उत्सव धूमधाम से मनाई गई. नीलू स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती नीलू सिंह के मार्गदर्शन में फूलों की होली खेली गई. इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने होली गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश की. होली से जुड़ी लघु नाटिका में महिलाओ और बच्चों का द्वारा बेहतर प्रस्तुति दी गई. कार्यक्रम नीलू महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने नीलू सिंह का किया सम्मान, साथ ही और फुलों की होली के साथ मनाया होली मिलन समारोह में  सभी महिलाओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई। संगीत का आयोजन किया गया जिसमें नंदनी राय ने संगीत में बाज़ी मारी। कार्यक्रम में श्रीमती मंजु सिंह श्रीमती अनिता, श्रीमती सोनाली, श्रीमती सविता साहू, मुस्कान, मुस्कान सिंह, नेहा, आरुषि सिंह,नंदनी, धनलक्ष्मी,नीतू,आंचल, पुजा,पुनम, करिश्मा,शरधा, और भी काफी लोग शामिल होकर अलग-अलग स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन रहा।

Related Articles

Back to top button