छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईराजनीतिक

भाजपाईयों ने लगाया अपने ही पार्टी के बडे नेता को वापस जाओं के नारे

भिलाई। कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपा के द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में आज अजीब स्थिति देखने को मिली। नगर के पटेल चौक में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होने पूर्व प्रभारी मंत्री राजेश मूणत आये थे उन्होंने जब भाषण देने खड़े हुए उस दौरान अधिकांशतर भाजपाईयों ने राजेश मूणत वापस जाओं के नारे लगाये। भाजपाईयों का मानना है कि दुर्ग में भाजपा के हार का जिम्मेदार राजेश मूणत है, क्योंकि चुनाव के दौरानये बात भाजपाईयों ने खुलकर कही थी और लोकसभा में भी राजेश मूणत को प्रभारी बनाये जाने पर यहां के भाजपाईयों ने उनका विरोध किया था, उसके बाद प्रदेश संगठन ने दूसरे नेता को यहां का प्रभारी बनाया था। दुर्ग जिला भाजपा संगठन के कुछ लोगों द्वारा काफी समझाईश के बाद राजेश मूणत वापस जाओं के नारे लगाने वाले शांत हुए, उसके बाद राजेश मूणत ने प्रदेश की भूपेश सरकार के विरोध में अपना संबोधन दिया।

Related Articles

Back to top button